
वर्तमान में इन स्थानों से सामान और व्यवस्थाओं को शिफ्ट करने का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर से भगवान की मूर्तियों को ससम्मान दूसरे स्थान पर विराजित किया जा रहा है, वहीं पुलिस और नगर निगम अपने कार्यालय खाली कर रहे हैं। एसडीएम गुप्ता ने स्पष्ट किया कि शिफ्टिंग की प्रक्रिया जैसे ही पूरी होगी, इन संरचनाओं को भी ढहा दिया जाएगा।
इस अंतिम कार्रवाई के बाद फ्लाईओवर निर्माण के लिए पूरी जमीन क्लियर हो जाएगी, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम करने के प्रोजेक्ट में तेजी आएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी बाधाओं को हटाकर निर्माण कार्य को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाया जाए ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके।