छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आए 438 और नए मामले

Updated on 13-08-2020 11:57 PM
रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 438 और नए मामले सामने आए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी भी शामिल हैं। राज्य में अभी तक 13498 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 269 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 438 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की। इनमें रायपुर जिले से 154, राजनांदगांव से 55, रायगढ़ से 41, दुर्ग से 29, बस्तर से 26, सुकमा से 19, बिलासपुर से 17, नारायणपुर से 14, जशपुर से 13, कोरबा से 11, बलौदाबाजार और सूरजपुर से 10-10, जांजगीर-चांपा से नौ, महासमुंद से छह, बालोद और कांकेर से पांच-पांच, धमतरी, बेमेतरा और अन्य राज्य से तीन-तीन, बीजापुर से दो तथा गरियाबंद, मुंगेली और सरगुजा से एक-एक मरीज शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट किया कि ‘‘मेरी धर्मपत्नी वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं। मैं और मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी पृथक-वास में रहते हुए जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी पृथक-वास में रहे और अपनी जांच कराए।’’ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमण से आज पांच लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,94,141 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 13,498 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अभी तक 9508 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। 3881 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि संक्रमण से 109 लोगों की मौत हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.