एशिया कप में 4 पाकिस्तानियों से भारत को खतरा

Updated on 16-08-2022 07:22 PM
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले के लिए महज 13 दिन बाकी हैं। इसे कोहली-बाबर राइवलरी के तौर पर देखा जा रहा है। 28 अगस्त को दुबई में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में मिली करारी हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी, लेकिन पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारतीय टीम के इरादों पर पानी फेर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन 4 पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बारे में जो अपने दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं।
1. बाबर आजम

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपने बल्ले से भारत के खिलाफ मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं। वे वर्तमान में टी-20 और वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। 2021 की बात करें तो बाबर ने 127.58 के स्ट्राइक रेट से 939 रन स्कोर किए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 9 अर्धशतक आए हैं।

वहीं, भारत के खिलाफ इस खिलाड़ी ने एकमात्र टी-20 मैच खेला है और इस मैच में उनके बल्ले से 68 रन की पारी निकली है। भारत के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 130.76 का है। भारतीय गेंदबाजों को इस खिलाड़ी को जल्द से जल्द आउट कर पवेलियन भेजना होगा।

2. शाहीन अफरीदी

कप्तान बाबर आजम के बाद टीम इंडिया की दूसरी बड़ी चिंता शाहीन अफरीदी हैं। इस युवा गेंदबाज में नई गेंद से विकेट निकालने की काबिलियत है। वर्ल्ड कप 2021 में अफरीदी ने ओपनर केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली के विकेट चटकाते हुए टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया था।

22 साल के अफरीदी टेस्ट और वनडे रैंकिंग में दुनिया के दूसरे नंबर गेंदबाज हैं। हालांकि, टी-20 के टॉप-10 गेंदबाजों में उनका नाम नहीं है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज पिछले कुछ सालों से लगातार संघर्ष करते नजर आए हैं। ऐसे में शाहीन से पार पाना भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो सकता है।

3. मोहम्मद रिजवान

टी-20 फॉर्मेट में दुनिया के टॉप-3 बैटर में शामिल 30 साल के मोहम्मद रिजवान ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ बाबर आजम के साथ मिलकर 152 रन की साझेदारी की थी। भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे शानदार गेंदबाज भी इस पार्टनरशिप को तोड़ नहीं पाए थे। दुबई के मैदान पर रिजवान ने 55 गेंदों पर 143.64 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 79 रन बनाए थे।

रिजवान ने पिछले साल टी-20 क्रिकेट में 26 पारियों में 73.66 की औसत से 1326 रन बनाए थे और एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। इतना ही नहीं रिजवान के पास पारी को संभालने और कभी भी रन गति में बदलाव करने की काबिलियत है जो उन्हें खतरनाक बना देती है।

4. फखर जमान

बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान भी भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। 5 साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ फखर जमान ने सेंचुरी जमाई थी और पाकिस्तान के 338 रनों के स्कोर में बड़ा योगदान दिया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

32 साल के फखर ग्राउंडेड शॉट खेलने में भरोसा रखते हैं। पिछले साल उनके बल्ले से 415 रन आए हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। पाकिस्तान के टॉप-3 खिलाड़ी दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए खतरा माने जाते हैं। भारतीय गेंदबाजों को इन्हें जल्द आउट करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.