3 एम-सृजन ने इस्पात नगरी के प्रतिष्ठित शिक्षकों को सम्मानित किया

Updated on 07-09-2026 05:54 PM
भिलाई । इस्पात नगरी भिलाई के 4 दशक पुराने हिंदी-रूसी सांस्कृतिक समूह मेटलर्जिकल म्यूजिक मेकर्स (3एम) भिलाई इस्पात संयंत्र से संबद्ध एवं एनजीओ सृजन फाउंडेशन ने अंचल के छह प्रतिष्ठित शिक्षकों को सम्मानित किया। भिलाई स्टील प्लांट के महाप्रबंधक प्रभारी, एलए एवं पीआर अमूल्य प्रियदर्शी एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सोनबोईर के हाथों इन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 

आयोजन में मुख्य अतिथि अमूल्य प्रियदर्शी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करके हम खुद सम्मानित होते हैं क्योंकि किसी भी उत्कृष्ट समाज की संरचना में शिक्षक का सर्वाधिक महत्व होता है। उन्होंने इस बात पर ज्ञात हो कि 3 एम समूह की स्थापना वर्ष 4 दशक पहले भिलाई इस्पात संयंत्र के बैनर तले स्व. प्रदीप सिंह के सहयोग एवं तत्कालीन प्रबंध निदेशक स्व. के.आर. संगमेश्वरन के निर्देश पर हुई थी। इसका प्रथम कार्यक्रम प्रख्यात संगीतज्ञ और बीएसपी के माइंस प्रमुख स्व. बिमलेंदु मुखर्जी के सहयोग से राजहरा माइंस में हुआ था। इसके पश्चात टाटा, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, आरआईएनएल, भेल, सेलम, एमओआईएल लिमिटेड नागपुर, मावलंकर हॉल दिल्ली और ज्ञान मंच कोलकाता जैसे देश के सभी प्रमुख इस्पात संयंत्रों और संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।


आयोजन में हरिशंकर वर्मा (निदेशक, भारती समूह), चिरंजीव जैन (सुविख्यात प्रशिक्षक एवं पेरेंटिंग व्याख्याता), दीपक रंजन दास (व्याख्याता एवं वरिष्ठ पत्रकार), सुषमा तिवारी (बीएसपी स्कूल), रजनी आर्य (डीपीएस स्कूल) तथा स्व. राकेश-अलका शर्मा (बीएसपी स्कूल) का सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया। 

3एम समूह के अध्यक्ष ज्ञान चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर नायडू, अलका शर्मा, दीपक दास, कुंडू भाई, प्रमोद तिवारी, चिरंजीव जैन, रजनी आर्य, सुषमा तिवारी और ज्ञान चतुर्वेदी के साथ-साथ अमूल्य यदर्शी ने अपने सुरीले गायन से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.