राजधानी की सडकों पर चलेगी 300 सीएनजी बसें

Updated on 23-10-2020 11:44 PM

भोपाल राजधानी की सडकों पर जल्दी ही कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) से 300 बसें चलाई जाएगी। शहर में बसों का संचालन करने वाली कंपनी भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) को डीजल के मुकाबले सीएनजी से बस संचालन में 30 प्रतिशत तक बचत होगी। ऐसी एक बस की कीमत 29 लाख रुपये है। मतलब 87 करोड़ रुपये इन बसों की खरीदी पर खर्च होंगे। ईको फ्रेंडली बसों के संचालन के बाद शहर में प्रदूषण भी कम होगा। बुधवार को बीसीएलएल की बोर्ड बैठक में सीएनजी से संचालित बसों के संचालन पर विचार-मंथन किया गया। सामान्य दिनों में बीसीएलएल 200 बसों का संचालन करता है। 100 अतिरिक्त बसों के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मतलब शहर में बीसीएलएल जल्द ही 300 बसों का संचालन करेगा। इनकी खरीदी और संचालन के लिए ऑपरेटर का चयन करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। पुरानी बसों का क्या होगा, इस बारे में अभी कुछ तय नहीं किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आदमपुर में सीएनजी गैस के प्लांट से रोज 200 टन कचरे से 6 से 8 टन बायो सीएनजी गैस तैयार होगी। 50 प्रतिशत गैस कंपनी और 50 प्रतिशत नगर निगम खरीदेगी। वर्तमान में सीएनजी गैस 72 रुपये प्रति किलो है। नगर निगम कंपनी से पांच रुपये प्रति किलो की दर पर खरीदेगा। अनुमान है कि इससे नगर निगम को 1 करोड़ रुपये सालाना की आय होगी। बैठक में निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सीएनजी बसों के संचालन संबंधित तैयारियों को लेकर विचार-मंथन किया गया। इसमें सीएनजी स्टेशन, सीएनजी की आपूर्ति रूटों को लेकर रायशुमारी की गई। बता दें कि केंद्र सरकार की अमृत योजना की राज्यस्तरीय तकनीकी सलाहकार ने बीते माह खरीदी पर सहमति दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.