244 कैदी 15 अगस्त को होंगे आजाद

Updated on 13-08-2020 11:57 PM
भोपाल । मध्य प्रदेश की जेलों में हत्या जैसे जघन्य मामलों में सजा काट रहे 244 कैदी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खुली हवा में सांस लेंगे। इन कैदियों को अच्छे आचरण के कारण रिहा कर दिया जाएगा। जेल प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। जिन कैदियों को लेने परिवार आएंगे वो उनके साथ जाएंगे, जिन्हें लेने कोई नहीं आएगा उन्हें जेल प्रशासन घर तक छोडऩे का इंतजाम करेगा।
जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को इस बार प्रदेश की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 244 बंदियों को रिहा किया जाएगा। सभी मापदंडों के तहत सरकार ने इन सभी कैदी को रिहा करने का फैसला लिया है। इनमें एक महिला और 243 पुरुष कैदी शामिल हैं। भोपाल जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे ने बताया कि हर साल अच्छे आचरण और तय मापदंडों को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त को कैदियों को रिहा किया जाता है। ये कैदी अब तक 14 से लेकर 20 वर्ष तक का कारावास काट चुके हैं। शासन ने शेष अवधि की सजा माफ कर दी है।
जेल में कैदियों को मिला हुनर
जेलों के अंदर बंद कैदियों को रोजगार के कई कोर्स और ट्रेनिंग दी जाती है। इससे जब कैदी बाहर जाते हैं तो वे अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। रिहा होने वाले बंदियों ने जेल में रहते हुए टेलरिंग, कारपेंटरी, लोहारी, भवन-निर्माण की कारीगरी सहित कई तरह की ट्रेनिंग ली है। जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रिहा होने वाले बंदियों से अपेक्षा की है कि वे अपने परिवार एवं समाज में पुर्नस्थापित होकर समाज एवं प्रदेश के विकास में सहभागी बनेंगे।
कहां से कितने कैदी होंगे रिहा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिन कैदियों की सजा माफ की जाती है,  उनका सबसे पहले डाटा तैयार किया जाता है। इसी डाटा को शासन स्तर पर भेजा जाता है। शासन स्तर पर जब इनकी रिहाई की मंजूरी मिल जाती है तो फिर इन्हें रिहा किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर केन्द्रीय जेल ग्वालियर से इस बार 40, उज्जैन से 36, सतना से 30, भोपाल से 28, इंदौर से 27, जबलपुर और सागर से 18-18, रीवा से 14, बड़वानी से 11, होशंगाबाद से 7, नरसिंहपुर से 10, खुली जेल भोपाल से 2, खुली जेल होशंगाबाद से एक, जिला जेल छतरपुर और बैतूल से एक-एक बंदी को रिहा किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.