जेल में 10 दिन में गई केआरके की 20% याददाश्त बोले- मैं मर जाऊं तो याद रखना कि ऐसा ही सुशांत के साथ भी किया गया था

Updated on 04-10-2022 07:53 PM

हाल ही में जेल से बाहर निकले फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने ट्वीट के जरिए हमेशा अलग- अलग कंट्रोवर्सी क्रिएट करने वाले केआरके ने इस बार कुछ चौंकाना वाला दावा किया है। केआरके की मानें तो 10 दिनों तक जेल में रहने से उनकी 20% याददाश्त खो चुकी है जो अब वापस नहीं आएगी। केआरके ने इस दौरान अपनी तुलना सुशांत सिंह राजपूत से करते हुए कहा है कि अगर वो मर जाते हैं तो वही लोग जिम्मेदार होंगे जो सुशांत की मौत के जिम्मेदार थे।

सुशांत से की अपनी तुलना

केआरके ने ट्वीट कर बताया है, 'मैं अपनी 20 प्रतिशत याददाश्त जेल में खो चुका हूं, जहां मैं 10 दिनों तक बिना कुछ खाए रहा हूं। मेरे डॉक्टर्स के अनुसार, अब मैं अपनी याददाश्त दोबारा नहीं हासिल कर सकता और भविष्य में इससे भी ज्यादा याददाश्त जा सकती है। अगर मैं मरता हूं तो जनता को ये जरूर याद रखना चाहिए कि इन लोगों ने पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी यही किया था और अब मेरे साथ कर रहे हैं।'

सोशल मीडिया पर किया जा रहा है ट्रोल

केआरके का ट्वीट सामने आते ही कई यूजर्स जानना चाहते हैं कि आखिर केआरके का इशारा किन लोगों की तरफ था, वहीं कई उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। कई लोग केआरके को अटेंशन सीकर तो कई नौटंकी तक कह रहे हैं।

बॉलीवुड ए-लिस्टर्स पर निशाना साधते आए हैं केआरके

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही केआरके लगातार अपने वीडियोज और ट्वीट के जरिए बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स और नामी कलाकारों को टारगेट करते हैं। इन लोगों में केआरके कई बार सलमान खान और महेश भट्ट का नाम भी शामिल कर चुके हैं।

2 मामलों में हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि पिछलें ही महीने ही केआरके को उनके 2020 में किए एक कंट्रोवर्शियल ट्वीट की वजह से गिरफ्तार किया गया था। उस ट्वीट में केआरके ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा उनके खिलाफ एक एक्ट्रेस ने छेड़छाड़ का भी मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में इन दोनों मामलों में उन्हें 15 हजार रुपए के निजी बॉन्ड पर जमानत मिल गई।

अब रिव्यू नहीं करेंगे केआरके

अपने रिव्यू से भी सुर्खियों में रहने वाले केआरके ने अब रिव्यू करना बंद कर दिया है। केआरके ने हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया था कि वो आखिरी बार विक्रम वेधा का रिव्यू करेंगे। इसके बाद वो रिव्यू करने की जगह अब प्रोडक्शन में उतरेंगे। रिव्यू बंद करने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि कई नामी लोग उन्हें रिव्यू करने पर जान से मारने की धमकियां देते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.