कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद 2 PAK बॉक्सर गायब:फेडरेशन तलाश में जुटी

Updated on 11-08-2022 06:38 PM

कॉमनवेल्थ में हिस्सा लेने गए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के दल में से दो बॉक्सर गायब हो गए हैं। इसके बाद बॉक्सिंग फेडरेशन इनका पता लगाने में जुट गया है। अब तक इन प्लेयर्स का पता नहीं लगा है। गायब हुए दोनों बॉक्सर्स को खेलों में कोई मेडल नहीं मिला था। माना जा रहा है कि ये दोनों प्लेयर्स किसी यूरोपीय देश में सुरक्षित भविष्य तलाश करने के लिए गायब हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी खिलाड़ी गायब हुए हैं, इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

कौन हैं दोनों बॉक्सर
‘द डेली पाकिस्तान’ के मुताबिक, गायब होने वाले दोनों बॉक्सर के नाम सुलेमान बलोच और नजीरउल्ला हैं। यह दोनों तब गायब हुए जब बाकी खिलाड़ी टीम बस में सवार होने के लिए जा रहे थे। इसके बाद सभी प्लेयर्स को इस्लामाबाद की फ्लाइट में बैठना था। इन दोनों के ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स पाकिस्तानी अफसरों के पास ही हैं। इस बारे में ब्रिटिश सरकार को जानकारी दी गई है। फिलहाल, ब्रिटेन की तरफ से इस बारे में पाकिस्तान से संपर्क नहीं किया गया है। माना जा रहा कि यह दोनों फिलहाल, बर्मिंघम में ही कहीं छिपे हो सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
 29 April 2026
कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों…
 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
Advt.