पाकिस्तान से भारत आए 159 लोग:महिला ने बॉर्डर पर बच्ची को जन्म दिया

Updated on 04-04-2025 04:59 PM

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक अनोखा पल देखने को मिला, जब पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत आई एक महिला ने अटारी बॉर्डर पर बच्ची को जन्म दिया। गुरुवार को सिंध से 159 हिंदू प्रवासियों का जत्था वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंचा। जिनमें माया नाम की गर्भवती महिला भी शामिल थी। भारत में इमिग्रेशन प्रक्रिया के दौरान ही उसे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

महिला के पति खानू ने तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद बॉर्डर पर मौजूद भारतीय प्रशासनिक अफसरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे अटारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ घंटों के इलाज के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

बच्ची का जन्म भारत की भूमि पर होने के कारण माता-पिता ने उसका नाम ‘भारती’ रखने का फैसला किया। डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने जच्चा और बच्ची दोनों को पूरी तरह स्वस्थ बताते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी।

पाकिस्तान में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार के चलते भारत पहुंचे प्रवासी

बच्ची के पिता खानू ने बताया कि वे अपने परिवार सहित पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत आए हैं। जहां हिंदुओं के लिए हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया, "हम पाकिस्तान में रोजगार और सुरक्षा की कमी से परेशान थे। वहां हिंदुओं के लिए हालात बहुत खराब हो चुके हैं। धार्मिक उत्पीड़न और बेटियों की सुरक्षा को लेकर हमेशा डर बना रहता था, इसलिए हमने भारत आने का फैसला किया।"

उनका कहना है कि अब वे भारत में स्थायी रूप से बसने और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की उम्मीद में हैं।

बॉर्डर पर नवजीवन की उम्मीद

इस घटना ने भारत में इन प्रवासी हिंदू परिवारों की नई शुरुआत को एक नया अर्थ दे दिया है। जहां वे अपने अस्तित्व और भविष्य की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। वहीं भारत की जमीन पर जन्मी ‘भारती’ उनके लिए उम्मीद की नई किरण बनकर आई है।

खानू ने बताया कि उसकी पहले से ही दो बेटे और 7 बेटियां हैं। अब उन्हें भारत की जमीन पर एक और बेटी को जन्म दिया है। उम्मीद है कि ये बच्ची उनका भविष्य बदलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 April 2025
जयपुर में 17 साल पहले हुए सीरियल बम धमाकों के दौरान जिंदा बम मिलने के मामले में दोषी चार आतंकियों को मंगलवार को स्पेशल कोर्ट ने उम्रकैद सुनाई। इनमें सैफुर्रहमान,…
 10 April 2025
केरल में बच्चों से यौन अपराध (POCSO) के मामलों की जांच अब पुलिस की एक खास टीम करेगी। बुधवार को केरल सरकार की कैबिनेट ने इसके लिए एक डेडिकेटेड विंग…
 10 April 2025
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह तीन महीने के भीतर पैक्ड फूड पर चेतावनी वाली लेबलिंग को लेकर नए नियम बनाए।कोर्ट ने ये आदेश एक…
 10 April 2025
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में दो जनजातियों के बीच हुए विवाद की वजह से बुधवार को 17 अप्रैल तक कर्फ्यू लगाया गया। जोमी और हमार जनजाति के बीच मंगलवार को…
 10 April 2025
वक्फ संशोधन कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 8 अप्रैल को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 8…
 10 April 2025
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट की मंगलवार (9 अप्रैल) को दिल्ली में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। यह घटना इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई, जब पायलट श्रीनगर-दिल्ली…
 10 April 2025
2008 मुंबई आतंकी हमलों का दोषी तहव्वुर राणा को आज भारत लाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम तहव्वुर को लेकर…
 10 April 2025
भीषण गर्म के बाद देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में मौसम बदला है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।…
 09 April 2025
सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में 1000 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ कई सबूत…
Advt.