जिले में 15 रेत खदान संचालित, 76 लाख 62 हजार रुपये की रॉयल्टी एवं

Updated on 08-04-2026 11:39 AM

उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में वर्तमान में 15 रेत खदानें संचालित हैं, जो चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत माहुद, भर्रीटोला, भिलाई, भिरौद, करिहा, हाराडुला, बासनवाही, अरौद, और किलेपार तथा दुर्गकोंदल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भंडारडिगी, गुदुम और परभरेली में संचालित हो रही हैं। इनका संचालन ग्राम पंचायतों के आवेदन के आधार पर सरपंचों एवं स्व-सहायता समूहों को स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा जिले में 16 अस्थायी रेत भंडारण लाइसेंस भी संचालित हैं।

खनिज अधिकारी  सनत साहू ने बताया कि रेत खनन और परिवहन किए जाने पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में से 76 लाख 62 हजार 572 रुपये की रॉयल्टी और 01 करोड़ 56 लाख 89 हजार 208 रुपये प्रीमियम के रूप में प्राप्त हुए हैं। वहीं 2019-20 और 2020-21 में निविदा के माध्यम से संचालित खदानों से प्राप्त 01 करोड़ 36 लाख रुपये की रॉयल्टी राशि ग्राम पंचायतों में वितरण हेतु जिला पंचायत को उपलब्ध कराई जा रही है। टॉस्क फोर्स की टीम द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण एवं कार्यवाही करते हुए अवैध खनन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस वित्तीय वर्ष में 99 अवैध रेत परिवहन के मामलों में 99 वाहनों को जप्त किया जाकर 27 लाख 65 हजार रुपये की वसूली की गई। वहीं अवैध भंडारण के 13 प्रकरणों में 09 लाख 81 हजार रुपये तथा अवैध खनन के 05 प्रकरणों में 05 मशीन और 04 वाहन जप्त कर 07 लाख 45 हजार रुपये की वसूली की गई। कलेक्टर श्री क्षीरसागर के निर्देशानुसार वर्तमान में प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 07 वाहन और 05 मशीनें जप्त की गई है तथा संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। उनके द्वारा जिले में रेत खदानों का संचालन नियमानुसार सुनिश्चित करने और अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण को रोकने तथा टॉस्क फोर्स द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.