13 वर्ष पूर्व प्रणब दा का इलाज करने वाले चिकित्सक ने बताया एक दुर्घटना में सिर में आई थी चोट

Updated on 13-08-2020 11:57 PM
कोलकाता । देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी के बाद से हालत नाजुक बनी हुई है। इसी बीच 13 साल पहले एक कार दुर्घटना के बाद उनका इलाज करने वाले पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के एक डॉक्टर ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि बेहिसाब दर्द के बाद भी वे बेहद शांत थे। स्त्री रोग विशेषज्ञ और कृशनगर के एक नर्सिंग होम चलाने वाले डॉ. बासुदेव मंडल ने 7 अप्रैल, 2007 की रात को याद करते हुए कहा उस दिन मुर्शिदाबाद जिले से कोलकाता लौटते समय प्रणब मुखर्जी की कार नादिया जिले के नकासीपारा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 
समाचार के अनुसार प्रणब उस समय विदेश मंत्री थे। इस दौरान एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उन्हें सिर में चोट आई। उन्हें पहले एक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां उनकी उनके सिर पर टांके लगाए गए और फिर उन्हें कृशनगर के एक सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडल ने फोन पर बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन और एक्स-रे की सुविधा नहीं थी। इसके बाद मुझे जिला प्रशासन के अधिकारियों का फोन आया। उन्होंने मुझे सभी सुविधाएं तैयार करने के लिए कहा क्योंकि वे को मेरे नर्सिंग होम में शिफ्ट होने वाले थे। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री को एसएसकेएम अस्पताल से आए कुछ डॉक्टरों की देखरेख में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।
प्रणब मुखर्जी दर्द से पीड़ित होने के बाद भी बहुत शांत थे। हमने टेस्ट किए और पाया कि कोई अंदरुनी चोट नहीं है। बाद में उन्हें कोलकाता ले जाया गया। पांच साल बाद राष्ट्रपति बनने के बाद भी वे डॉक्टर को नहीं भूले। मंडल ने कहा कि 2016 में, मैं उन्हें दुर्गा पूजा के दौरान बीरभूम जिले में अपने पैतृक घर में एक कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रित करने गया था। उन्होंने तुरंत उस घटना को याद किया और मुझसे वादा किया कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने अपना वादा भी निभाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.