100 रूसी नागरिकों पर झूठी खबरें फैलाने के आरोप 15 साल की जेल

Updated on 03-09-2022 05:31 PM
  यूक्रेन के साथ रूस की जंग (Russia-Ukraine War) 6 महीने से जारी है. इस बीच 100 रूसी नागरिकों पर व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रमुख मानवाधिकार वकील पावेल चिकोव के अनुसार, ‘झूठी सूचना फैलाने पर रूस के कठोर युद्धकालीन सेंसरशिप कानून (Russia’s draconian wartime censorship law ) के तहत एक साथ 100 रूसी नागरिकों को आरोपी या दोषी ठहराया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी लोगों को 15 साल तक की जेल हो सकती है. दोषी ठहराए गए 100 में से 32 लोग देश छोड़कर भाग गए हैं.’

प्रमुख मानवाधिकार वकील पावेल चिकोव ने गुरुवार को टेलीग्राम पर इसके आंकड़े पोस्ट किए. आंकड़ों के मुताबिक, अब तक दो लोगों को जेल की सजा सुनाई जा चुकी है. 28 आरोपी जेल में हैं और मुकदमे का इंतजार कर रहे हैं. पिछले सप्ताह कानून के उपयोग के सात उदाहरणों को चिकोव ने अपनी टैली में जोड़ा था. इसमें कानून के तहत आरोपित होने वाले रूसी सैनिक भी शामिल थे.

 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में रूसी सैनिक इल्या कारपेंको, वालेरी कोटोविच, इल्या पोनोमारेव, एक पूर्व सांसद और मुखर क्रेमलिन आलोचक का नाम भी शामिल किया गया है. चिकोव के अनुसार, कानून का उल्लंघन करने के आरोप में जो लोग देश छोड़कर भाग गए हैं, उनमें खोजी पत्रकार आंद्रेई सोलातोव और रुस्लान लेवियेव शामिल हैं. इन दोनों को अधिकारियों ने वॉन्टेड लिस्ट में डाल दिया है.

चिकोव ने कहा, ‘100 आरोपियों में 57 को पांच से 10 साल की जेल का सामना करना पड़ सकता है. अन्य 24 को तीन साल तक सलाखों के पीछे रहना होगा. विपक्षी नेता इल्या याशिन और व्लादिमीर कारा-मुर्ज़ा कानून के तहत उन आरोपियों में शामिल हैं और जेल में मुकदमे की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

रूसी अदालतों ने वॉर फेक लॉ के तहत अब तक 9 सजाएं दी हैं. चिकोव ने कहा कि दो लोगों पर 3 मिलियन रूबल ($ 50,000) तक का जुर्माना लगाया गया था. साथ ही 2 दोषियों को सामुदायिक सेवा से निलंबन की सजा मिली. सबसे कठोर सजा मॉस्को नगरपालिका के डिप्टी एलेक्सी गोरिनोव को मिली. जुलाई में उन्हें 7 साल जेल की सजा सुनाई गई थी.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
 01 May 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
 01 May 2026
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
 01 May 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
 01 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
 01 May 2026
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
Advt.