नया स्मार्टफोन खरीदते समय अक्सर लोग इस कन्फ्यूजन में होते हैं कि उन्हें कितने स्टोरेज वाला फोन खरीदना चाहिए। कई बार पूरी जानकारी नहीं होने पर लोग ज्यादा स्टोरेज वाला महंगा वेरिएंट खीरद लेते हैं और बाद में उनका लगता है कि इतने स्टोरेज की तो जरूरत ही नहीं थी। जैसे स्मार्टफोन में 512GB या 1TB जैसी ज्यादा स्टोरेज की जरूरत आम यूजर्स को नहीं होती है। हालांकि, प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स, वीडियो एडिटर्स और फोटोग्राफर्स के लिए 1TB तक की बड़ी स्टोरेज बेहद उपयोगी होती है, क्योंकि ProRes RAW या हाई रिजॉल्यूशन वीडियो फॉर्मेट्स बहुत ज्यादा स्पेस घेरते हैं। इसके अलावा, बिना किसी क्लाउड स्टोरेज या एक्सटर्नल ड्राइव के फोन में भारी भरकम गेम्स करने वालों को ज्यादा स्टोरेज चाहिए होता है। आइये, जानते हैं किन लोगों को कितने स्टोरेज वाला फोन खरीदने की जरूरत होती है।
इन लोगों को लेना चाहिए 1TB या 2TB स्टोरेज वाला फोन

  • ज्यादा स्टोरेज वाले फोन की जरूरत कंटेंट क्रिएटर्स को होती है। 2TB स्टोरेज खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो फिल्ममेकिंग, व्लॉगिंग आदि के अलावा अन्य चीजों की फुटेज कैप्चर करना पसंद करते हैं।

  • वीडियो क्रिएटर्स या फोटोग्राफर ओरिजिनल फाइल अपने फोन में रखते हैं तो उन्हें 2TB स्टोरेज से काफी फायदा हो सकता है।

  • 1TB और 2TB स्टोरेज का ऑप्शन केवल उन्हीं लोगों के लिए सही है, जो बहुत सारी ओरिजिनल फुटेज को अपने डिवाइस पर ही रखते हैं।

  • एक और तरह के यूजर 2TB स्टोरेज का फायदा उठा सकते हैं। अगर कोई यूजर अपने मोबाइल पर ही सारे काम करना चाहता है और उसे फिजिकल ड्राइव या iCloud से कोई लेना-देना नहीं है, तो 1TB या 2TB स्टोरेज उनके लिए बहुत काम आ सकती है। इसके अलावा, अगर आपके पास हाई रिजॉल्यूशन वाले वीडियो और गेम्स का बड़ा कलेक्शन है, तो इससे भी स्टोरेज बहुत जल्दी भर सकती है।


256GB स्टोरेज किन लोगों के लिए सही है?

  • यह ऑप्शन ज्यादातर आम और मॉडरेट यूजर्स के लिए परफेक्ट माना जाता है। जो लोग थोड़ी ज्यादा फोटो क्लिक करते हैं या वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं, उन लोगों को 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदना चाहिए।

  • इसके अलावा, इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉट्स या रील्स बनाने वाले और बेसिक एडिटिंग फोन पर ही करने वालों के लिए यह ऑप्शन ठीक है।

  • BGMI, Free Fire, Call of Duty जैसे 2-3 बड़े गेम्स के साथ-साथ अन्य ऐप्स इंस्टॉल रखना चाहते हैं तो आपको 256GB का ऑप्शन सिलेक्ट करना चाहिए।


ये लोग खरीद सकते हैं 512GB स्टोरेज

  • अगर आप ज्यादा ट्रेवल करते हैं या कंटेंट क्रिएशन करते हैं और हाई क्वालिटी में लंबी वीडियो रिकॉर्ड करते हैं तो आपको 512GB स्टोरेज का ऑप्शन चुनना चाहिए।

  • Resident Evil, Genshin Impact, Call of Duty जैसे कई भारी-भरकम गेम्स खेलने वालों के लिए यह सही रहता है।

  • अगर आपके पास गूगल ड्राइव या या iCloud का पेड सब्सक्रिप्शन नहीं है और आप सारा डेटा फोन में रखना चाहते हैं तो कम से कम 512GB स्टोरेज खरीदें।