रायगढ़ में जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 27लाख की धोखाधड़ी

Updated on 07-06-2026 02:28 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 27 लाख की धोखाधड़ी की गई। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी, तो उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बरमकेला थाना क्षेत्र के ग्राम लिंजिर में रहने वाला इंद्रजीत वर्मा 50 साल ने शुक्रवार को पुसौर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पहचान ग्राम बघनपुर में रहने वाला भीचरण पटेल 54 साल से बचपन से थी।

जहां साल 2022 में भीचरण पटेल ने ग्राम कोडातराई स्थित खसरा नंबर 1021ध्2 रकबा 0.1050 भूमि स्वयं का बता कर उसे बेचने की बात कही।

तब इंद्रजीत को वह जमीन पसंद आने पर दोनों के बीच 16 सितबंर 2022 को 35 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

तब इंद्रजीत ने 27 लाख रुपये एडवांस राशि के रूप में भीचरण को दिए और सौ रुपये के स्टाम्प पर लिखापढ़ी की गई।

इस दौरान भीचरण ने इंद्रजीत को विश्वान में लेने के लिए जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाया और नामांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया।

इसके बाद इंद्रजीत कई बार उसे जमीन की प्रक्रिया को पूरी करने की बात कहता, लेकिन हर बार भीचरण कई तरह के बहाने बनाकर उसे गुमराह करते रहा।

दूसरे व्यक्ति के नाम से दर्ज मिली जमीन ऐसे में इंद्रजीत को संदेह हुआ, तो उसने तहसील कार्यालय में जानकारी प्राप्त की, तो पता चला कि संबंधित भूमि के संबंध में इंद्रजीत के नाम से कोई राजस्व प्रकरण लंबित नहीं है और वह भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है।

इसके बाद इंद्रजीत समझ गया कि उसके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। तब उसने अपने रुपये वापस मांगना शुरू किया।

आरोपी द्वारा दिए चेक हुए बाउंस लगातार रुपये वापस का दबाव बनाने पर भीचरण ने 5 लाख रुपये का एक चेक व 11-11 लाख रुपये के दो चेक दिए। साथ ही पुलिस में शिकायत नहीं करने की बात कही।

तब इंद्रजीत उन चेकों को बैंक में जमा किए, तो चेक बाउंस हो गए। कई बार इंद्रजीत ने उससे अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन भीचरण रुपये देने का आश्वसन देता रहा, पर रुपये वापस नहीं दिए।

मात्र 1 लाख वापस कर टालमटोल करते रहा जनवरी 2025 में भीचरण ने मात्र 1 लाख रुपये वापस किए। इसके बाद शेष राशि लौटाने के नाम पर लगातार बहानेबाजी करता रहा। जिसके बाद इंद्रजीत समझ गया कि वह रुपये वापस नहीं करेगा।

ऐसे में उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि भूमि, संपत्ति व आर्थिक लेन-देन से संबंधित धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

आमजन किसी भी प्रकार के संपत्ति सौदे से पूर्व दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन अवश्य करें। धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तारर कर आगे की कार्रवाई की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.